फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sara Ali Khan: तो इसलिए मां अमृता की फिल्मों के रीमेक में काम नहीं करतीं सारा, वजह जान छूट जाएगी हंसी

Mon, 03 Apr 2023 12:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘गैसलाइट’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में, सारा से पूछा गया कि क्या वह अपनी मां के किसी रीमेक फिल्म का हिस्सा बनेंगी तो अभिनेत्री ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई।
विज्ञापन
सारा और अमृता - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारा अली खान को आज किसी भी पहचान की जरूरत नहीं हैं। सारा बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं। वह अक्सर अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और फैंस के साथ खुद से जुड़ी जानकारी साझा करती हैं। सारा इन दिनों अपनी फिल्म ‘गैसलाइट’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब हाल ही में, सारा से पूछा गया कि क्या वह अपनी मां के किसी रीमेक फिल्म का हिस्सा बनेंगी तो अभिनेत्री ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई।

विज्ञापन

सारा ने अमृता सिंह की रीमेक फिल्म में काम ना करने की वजह का किया खुलासा

सारा ने अपने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह क्यों अपनी मां अमृता सिंह के किसी फिल्म के रीमेक में काम नहीं करती हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने पिता सैफ अली खान की फिल्म 'लव आज कल' के रीमेक में काम किया था और इस फिल्म ने दर्शकों के बीच सनसनी पैदा कर दी थी। लोगों को यह फिल्म कुछ ज्यादा ही पसंद आ गई थी।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने इंडिया को बताया 'आविष्कार की जननी', साझा किया दिलचस्प वीडियो

दर्शकों को परेशान नहीं करना चाहती

सारा ने आगे कहा कि अब वह दोबारा इन फिल्मों में काम करके दर्शकों को परेशान नहीं करना चाहती हैं। उनको लगता है कि उनकी रीमेक फिल्में दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आती है। हालांकि सारा ने आगे यह भी कहा कि वह जरूर कोशिश करेंगी कि भविष्य में वह कभी अपनी मां की रीमेक फिल्म में काम करें। बता दें कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ इम्तियाज अली की 'लव आज कल' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा नहीं मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

Chris Hemsworth: क्या एक्टिंग छोड़ देंगे क्रिस हेम्सवर्थ, बीमारी की खबरों के बीच क्या है इस अफवाह की हकीकत?

विज्ञापन

दर्शकों का नहीं मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

आपको बता दें कि सारा इस समय अपनी फिल्म ‘गैसलाइट’ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। हालांकि सारा की इस फिल्म को दर्शकों का कोई अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है।इसके साथ वह लक्ष्मण उटेकर की अगली फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें