फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupali Ganguly: 'मैंने झुर्रियां कमाई हैं', गौरव से उम्र में बड़ी होने पर ट्रोल्स पर फूटा अनुपमा का गुस्सा

Mon, 03 Apr 2023 10:46 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली बॉडी शेम करने पर लोगों को मुहतोड़ जवाब देने के बाद अब अभिनेत्री ने अपने उम्रदाज होने और शो में अनुज से बड़ी होने पर भी ट्रोल्स को जमकर लताड़ लगाई है।
विज्ञापन
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजन शाही के टीवी सीरियल अनुपमा से रूपाली गांगुली को घर-घर जबरदस्त पहचान मिली है। देखते ही देखते अनुपमा छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन चुका एक है। अनुपमा दर्शकों के बीच बहुत हिट है और इसके सितारे गौरव खन्ना, मदालसा शर्मा और सुधांशु पांडे के अलावा सभी अच्छे खासे पॉपुलर हो चुके हैं। शो में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए रूपाली गांगुली को प्रशंसकों से भारी सराहना और प्यार मिल रहा है। हालांकि, ‘अनुपमा’ के किरदार से इतर भी रुपाली की अपनी जिंदगी है, जहां उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है। हालही में अनुपमा ने बॉडी शमिंग किए जाने पर खुल कर बातचीत की थी। और इसी क्रम में अभिनेत्री ने शो में ऑनस्क्रीन पति गौरव खन्ना से उम्र में बड़ी होने पर ट्रॉल्स को मुह तोड़ जवाब दिया है।

विज्ञापन

रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
हालही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में रूपाली गांगुली ने खुलासा किया कि 'अनुपमा' के बाद उन्हें उम्र की शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। अदाकारा ने बताया कि उनकी ज्यादा खाने की आदत को लेकर भी लोगों ने खूब मजाक उड़ाया था। रूपाली को लोग 'मोटी औरत' कहकर बुलाने लगे थे। रूपाली गांगुली को इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो अनुज यानी गौरव खन्ना से उम्र में बड़ी हैं।

अनुपमा के बाद भी नहीं बंद हुई ट्रोलिंग
बातचीत में रुपाली ने आगे कहा, 'मैं 'अनुपमा' के बाद भी बॉडी शेमिंग, ऐज शेमिंग से गुजरी हूं। लोगों ने यहां तक कहना शुरू कर दिया था कि आपकी झुर्रियां दिख रही हैं और मोटी औरत हो। हां मेरे पास झुर्रियां हैं और मुझे उन पर गर्व है। मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। मैं आज जो कुछ भी हूं, उस पर मुझे गर्व है। मैं जैसी हूं ठीक हूं। इस तरह की चीजों से खुद को प्रभावित ना होने देना ही सबसे अच्छा तरीका है।'
विज्ञापन

अनुज संग उम्र के अंतर पर किया ट्रोल्स का मुह बंद 
रूपाली गांगुली ने आगे बताया, 'ओह ये तो मोटी है और गौरव खन्ना से भी बड़ी है। लोग मुझे लेकर इस तरह के कमेंट्स मुझे सोशल मीडिया पर करते थे। हां मैं रियल लाइफ में गौरव खन्ना से बड़ी हूं। वो 41 के हैं और मैं 45 की हूं। हम दोनों ने अनुज और अनुपमा का किरदार शो में निभाया है। मैना अपना 100% दिया है। मैं खुद पर गर्व करती हूं।

यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल के विनर ऋषि सिंह ने जाहिर की दिलचस्प ख्वाहिश, बोले- शो में जज बनकर आना चाहता हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें