फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Wars Mandalorian 3: रिलीज हुआ 'स्टार वॉर्स द मंडलोरियन 3' का धांसू ट्रेलर, जानें कब और कहां होगी रिलीज

Tue, 17 Jan 2023 11:16 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लुकासफिल्म के स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन के तीसरे सीजन का दमदार ट्रेलर मंगलवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
स्टार वॉर्स: द मंडलोरियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी+ हॉटस्टार की चर्चित वेब सीरीज 'स्टार वॉर्स द मंडलोरियन' का नया सीजन 1 मार्च को हिंदी और इंग्लिश में ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। पहले और दूसरे सफल सीजन के बाद वेब सीरीज का तीसरा सीजन दर्शकों को लुभाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज डेट का एलान करने के साथ-साथ मेकर्स ने आज इस स्पेस एडवेंचर सीरीज का ट्रेलर भी फैंस के सामने पेश कर दिया है।  

विज्ञापन

तीसरा सीजन पिछले दो सीजन में दिखाई गई इसकी कहानी को आगे बढ़ाएगा। द मंडलोरियन सीजन 3 का ट्रेलर दीन जरीन और ग्रुगु की मांडलोर की यात्रा को दिखाता है। जैसे-जैसे दोनों आकाशगंगा में अंदर जाते हैं, वैसे-वैसे कहानी में नए खतरे और रोमांचक मोड़ आने की उम्मीदें और ज्यादा बढ़ जाती हैं। द मंडलोरियन के पिछले सीजन में बो-कटान, बोबा फेट, अहसोका रानो और ल्यूक स्काईवॉकर सहित कई पात्रों को लाया गया था।
विज्ञापन

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह स्टोरीलाइन अगले सीजन में दर्शकों के सामने किस रूप में प्रस्तुत की जाती है। बताते चले कि आठ-एपिसोड के इस तीसरे सीजन के निर्देशकों में रिक फैमुइवा, राचेल मॉरिसन, ली इसाक चुंग, कार्ल वेयर्स, पीटर रैमसे और ब्राइस डलास हॉवर्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: मुंह के बल गिरने से बाल-बाल बचीं रिया चक्रवर्ती, पलटकर पैपराजी पर भड़कीं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें