अभिनेत्री सारा अली खान चर्चित स्टारकिड्स में शुमार हैं और अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग खत्म कर लंदन से लौटी हैं। उनकी इस फिल्म का नाम 'मिशन ईगल' बताया जा रहा है। हालांकि, फिल्म के शीर्षक का अभी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और सारा अली खान दोनों स्टार्स ने इस फिल्म के सेट से अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा कीं। इसी के साथ इन सितारों ने नई साल से पहले ही इस फिल्म का लंदन शेड्यूल पूरा कर लिया। अब सारा अपनी एक और आगामी फिल्म की तैयारियों में जुट गई हैं।