फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म '83' का नया पोस्टर आया सामने, मोहिंदर अमरनाथ के लुक में शॉट लगाते दिखे साकिब सलीम

Mon, 13 Jan 2020 02:51 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
Saqib Saleem in 83 - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन

निर्देशक कबीर सिंह की बहुप्रतिक्षित फिल्म '83' दिन प्रतिदिन अपनी रिलीज डेट के करीब आती जा रही है। निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म हिंदी सिनेमा जगत की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म बनने का दम रखती है। पिछले कुछ दिनों से लगातार फिल्म के कैरेक्टर पोस्टर सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका में साकिब सलीम का पोस्टर भी सामने आ गया है।

विज्ञापन


फिल्म '83' के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर यह नया पोस्टर साझा करते हुए लिखा ,'मैन ऑफ द मैच जिसने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से भारतीय टीम को जीत दिलाई। पेश है मोहिंदर जिम्मी अमरनाथ।' सामने आए पोस्टर में साकिब क्रिकेट की जर्सी में शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले क्रिकेटर सुनील गावस्कर के किरदार में ताहिर राज भसीन और के. श्रीकांत के रूप में जीवा का पोस्टर सामने आ चुका है।

 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत द्वारा विश्व विजेता का खिताब हासिल करने की इस कहानी में रणवीर सिंह पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान कपिल देव की भूमिका निभा रहे हैं।  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया की भूमिका में नजर आएंगी। दीपिका का यह एक कैमियो अवतार होगा। दोनों की शादी के बाद यह साथ में उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने पिच पर खूब पसीना बहाया है। कपिल देव की किरदार को पूरी तरह समझने के लिए उन्होंने खुद कपिल देव से ही प्रशिक्षण लिया है। 
विज्ञापन


इस फिल्म को लेकर खेल प्रेमी और सिनेमा प्रेमी दोनों ही बेहद खुश हैं। वहीं 83 रणवीर सिंह की इस साल की पहली फिल्म होगी। उनकी आखिरी फिल्म 'गली बॉय' है जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से खूब वाह-वाही बटोरी। फिल्म '83' हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में  10 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। 

विज्ञापन

पढ़ें: 'तुम्हारी सुलु' के निर्देशक की लगी 'लॉटरी', इस प्रोडक्शन हाउस के साथ साइन की ये बड़ी डील
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें