इंस्टाग्राम पर जाहिर की खुशी
कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए फैंस संग एक फोटो स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में कंगना ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहीं द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर साझा की है। साथ ही कैप्शन में द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई देते हुए उन्होंने महिला शक्ति का जिक्र कर बताया है कि ट्राइबल बैकग्राउंड से इस पद तक पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं।
25 जुलाई को लेंगी शपथ
द्रौपदी मुर्मू देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को शपथ लेंगी। शपथ लेते ही वह देश की वह सबसे युवा राष्ट्रपति बन जाएंगी। इससे पहले देश के सबसे युवा राष्ट्रपति का रिकॉर्ड नीलम संजीव रेड्डी के नाम था। बता दें कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है।