फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sapna Choudhary: डांस के बाद सिंगिंग का जादू चलाएंगी सपना चौधरी, डांसिंग क्वीन का नया गाना 'खोट' कल होगा रिलीज

Mon, 14 Nov 2022 06:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की खुशी बढ़ा दी है। इस पोस्ट में सपना चौधरी ने अपने कल रिलीज होने जा रहे 'खोट' गाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। सपना अपने जबरदस्त डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। फिल्मी गानों से लेकर लोकगीतों तक पर सपना चौधरी धमाकेदार अंदाज में ठुमके लगाती हैं। यही वजह है कि उनके शो में खूब भीड़ जुटती है। सपना के फैंस के लिए अब एक खुशखबरी है। उनके डांस के साथ-साथ फैंस अब उनकी सिंगिंग को भी एंजॉय कर सकेंगे। जी हां, कल सपना चौधरी का एक नया गाना रिलीज होने जा रहा है। इसमें डांस के साथ-साथ वह सिंगिंग करती भी नजर आएंगी।

विज्ञापन

Bhediya: वरुण धवन ने दिखाई दरियादिली, फैन की तबीयत बिगड़ने पर रोका भेड़िया का प्रमोशनल इवेंट, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पोस्ट किया साझा
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश वीडियोज और फोटो शेयर करती नजर आती हैं। इसके अलावा वह अपने प्रोफेशनल फ्रंट की जानकारी भी फैंस से शेयर करती हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है, जिसने फैंस की खुशी बढ़ा दी है। इस पोस्ट में सपना चौधरी ने अपने कल रिलीज होने जा रहे 'खोट' गाने की जानकारी दी है।
विज्ञापन

Arbaaz Khan: 'सलमान का भाई और मलाइका अरोड़ा के पति के टैग से थी परेशानी...', अरबाज खान का सालों बाद छलका दर्द
विज्ञापन


लिखा मजेदार कैप्शन
सपना चौधरी ने एक वीडियो साझा किया है। साझा किए गए वीडियो में सपना ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'स्वागत के लिए तैयार हो जाइए। फाइनली 'खोट' गाना कल रिलीज होने जा रहा है।' इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'इस गाने में मेरा डांस और आवाज दोनों होंगे।' 

यूजर्स हुए बेसब्र
सपना चौधरी के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सपना की सिंगिंग की जानकारी से बेहद खुश है। यूजर्स डांसिंग क्वीन के पोस्ट पर बधाईयां दे रहे हैं। कोई हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहा है तो कोई फायर इमोजी पोस्ट करके खुशी का इजहार करता नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'बधाई हो, हमें इस गाने का बेसब्री से इंतजार है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सच में प्रेरणा हो।'
Salaam Venky Trailer: दमदार एक्टिंग और इमोशन्स से भरा है 'सलाम वेंकी' का ट्रेलर, डायलॉग्स जीत लेंगे आपका दिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें