जिंदगी एक सफर है सुहाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना रॉयल लुक सोफे पर बैठकर राजेश खन्ना के सुपरहिट गाने 'जिंदगी एक सफर है सुहाना' पर ठाट जमाती दिख रही हैं। सपना चौधरी लाल रंग का बनारसी सलवार सूट पहने हुए हैं और इसके साथ उन्होंने गोल्डन कलर का दुपट्टा लिया हुआ है। सपना ने अपनी चोटी को गूथकर उसमें परांदा लगाया हुआ है और गाना गाते हुए वह अपनी आंखों पर स्टाइल में चश्मा चढ़ाती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो के साथ कैप्शन भी है खास
सपना का ये वीडियो एंटरटेनिंग तो है ही इसके साथ ही उन्होंने अपने वीडियो और उसके कैप्शन से सीख और नसीहत देने की कोशिश भी की है। राजेश खन्ना का ये गाना जिंदगी एक सफर है सुहाना जहां खुश होकर जीने की सीख देता है तो वहीं सपना ने इसे कैप्शन दिया है, 'जियो और जीने दो'! जो अपने आप में बहुत बड़ी नसीहत और सीख दोनों है। हर बार की तरह फैंस को उनकी ये वीडियो खूब पसंद आ रही है और शेयर करने के बाद इस पर 63 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
यहां देखें वीडियो