प्रीमियर में मौजूद रहेंगी ये हस्तियां
फिल्म 'मिसेज' का निर्देशन आरती कदव ने किया है। अब इफ्फी में इसकी स्क्रीनिंग में सान्या मल्होत्रा और आरती कदव के अलावा निर्माता ज्योति देशपांडे और हरमन बावेजा सह-निर्माता स्मिता बालिगा शामिल होंगे। सान्या ने इस बात पर खुशी जताते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म ने एक चक्र पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, 'मैं आभारी हूं और इफ्फी में इसके प्रदर्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं'।
Singh Is Kinng: अक्षय कुमार की जगह 'सिंह इज किंग' में नजर आएंगे ये अभिनेता, जानिए क्या होगा सीक्वल फिल्म का नाम
निर्देशक आरती कदव ने जताई खुशी
इसके अलावा फिल्म के प्रीमियर को लेकर निर्देशक आरती कदव ने कहा, ' फिल्म मिसेज को लाना, भारत को अपने दिल के करीब महसूस करने जैसा है। अपने शुरुआती सफर से लेकर कई अंतरराष्ट्रीय महोत्सवों में प्रदर्शन तक, यह फिल्म भावनाओं, संस्कृति और कहानी कहने की शक्ति की खोज रही है। आखिर अब इसका प्रीमियर भारत में होने जा रहा है और यह अनूभूति ऐसी है कि जैसे हम अपने घर आ गए हों। मैं इसके लिए दर्शकों की आभारी हूं'।
TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर नजर आए काल पेन, अमेरिकी अभिनेता के साथ जेठालाल ने खींची सेल्फी