फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सान्या मल्होत्रा को गुनीत मोंगा ने बनाया 'पगलैट', लखनऊ में शुरू हुई शूटिंग

Thu, 21 Nov 2019 05:48 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
पगलैट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लिपस्टिक अंडर माय बुर्का और वीरे दी वेडिंग जैसी ऑफबीट फिल्मों के बाद एकता कपूर ने अब एक अनोखी फिल्म पगलैट बनाने का ऐलान किया है।  गुनीत मोंगा के साथ बनने जा रही इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन


इस फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स और सिख्या एंटरटेनमेंट साथ में मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन उमेश बिस्ट कर रहे हैं। यह फिल्म एक हल्की-फुल्की मनोरंजक कहानी है जिसका दिल बिलकुल सही दिशा में हैं। गुनीत कहती हैं, जब लड़की को अक्ल आती है तो लोग उन्हें 'पगलेट' कहते हैं और यही स्टेटमेंट इस फिल्म को परिभाषित करता है। 'पगलेट' की पहले शेड्यूल की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो चुकी है। इस बारे में एकता कपूर ने कहा, "गुनीत आज के इंडियन सिनेमा से जुड़ी हुई सबसे महत्वपूर्ण आवाज में से एक हैं। जब मैंने इस फिल्म का कांसेप्ट पहली बार सुना था तभी मुझे समझ आ गया था ये हमें साथ में मिलकर बनानी है।"

गुनीत मोंगा ने आगे बातचीत में कहा, "हम बहुत खुश है कि हमने 'पगलेट' जैसा एक विचित्र और अलग कॉनसेप्ट चुना जिसमें सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं और फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स का सहयोग मिला है। हमारी फिल्म एक ऐसी युवा लड़की की कहानी है जोकि अपने उद्देश्य और पहचान के साथ-साथ भारत के छोटे से शहर में चल रहे नव-आधुनिक प्यार से जुड़े हुए सवालों के जवाब ढूंढ़ती हुई नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें