जलेबी बाई गाने पर किया डांस
सान्या मल्होत्रा ने इस वीडियो में बरगंडी कलर की साड़ी पहन रखी है। वे इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वह इस गाने में पूरे स्वैग और स्टाइल में डांस करती दिखाई दे रही हैं। सान्या मल्होत्रा के डांस को देखकर फैंस बेहद उत्साहित हो गए हैं। सान्या के इस डांस को देखने के बाद फैंस उनकी बहुत तारीफ भी कर रहे है।
फैंस ने की सान्या के डांस की तारीफ
सान्या की तारीफ में फैंस ने कई सारे कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, "वह कमाल की डांसर हैं।" जबकि दूसरे ने लिखा, "आने वाली सुपरस्टार सान्या मल्होत्रा। दंगल के बाद से ही उनकी फैन हूं।" एक यूजर ने कहा, "वह एक बेहतरीन डांसर हैं, एक दिन उन्हें ऋतिक के साथ डांस करते देखना मेरा सपना है।"
यह खबर भी पढ़ें- Honey Singh: यूपी-बिहार में छाए हनी सिंह, 24 घंटे में नया गाना हुआ ट्रेंड , फैंस बोले- भोजपुरी सिंगरों में डर…