दोस्त की शादी में राहुल मोदी के साथ शामिल हुईं श्रद्धा
- फोटो : इंस्टाग्राम
राहुल मोदी के साथ दिए पोज
श्रद्धा कपूर और स्क्रिप्ट राइटर राहुल मोदी का कथित रिलेशनशिप काफी वक्त से मीडिया की सुर्खियों में है। कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया है। अब एक बार फिर शादी के फंक्शन में दोनों साथ नजर आए। श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी साथ में पोज देते दिख रहे हैं। स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के साथ दोनों साथ पोज देते नजर आए। गोल्डन कलर के आउटफिट में श्रद्धा कपूर बेहद खूबसूरत लगी हैं।
दोस्त की शादी में राहुल मोदी के साथ शामिल हुईं श्रद्धा
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा और राहुल मोदी का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर श्रद्धा कपूर के एक फैन पेज से वीडियो शेयर किया गया है। इसमें श्रद्धा कपूर को दुल्हा-दुल्हन व उनके परिवार से मुलाकात करते देखा जा सकता है। इस दौरान राहुल मोदी उनके साथ दिखे। इसके अलावा श्रद्धा ने खुद भी एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वे पानी पूरी का लुत्फ उठा रही हैं। हालांकि, इन तस्वीरों में राहुल मोदी कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
यूजर्स ने पूछा, किसने क्लिक की फोटो?
श्रद्धा ने जो पोस्ट शेयर किया है, उस पर यूजर्स ने उसने मजेदार सवाल पूछे हैं। इस पर श्रद्धा ने भी उतने दिलचस्प अंदाज में जवाब दिए हैं। उन्होंने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा है, 'गिनना भूल गई फिर याद आया शादी में तो अनलिमिटेड पानी पूरी होती हैं'। इस पर एक यूजर ने पूछा, 'सबसे अच्छा क्या लगा खाने में?' इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, 'पहली बार छेना दही वड़ा खाया और लाइफ बदल गई'। एक यूजर ने पूछा, 'चौथी तस्वीर किसने ली', श्रद्धा ने लिखा, 'और कौन?'। इसके अलावा एक यूजर ने पूछा, 'हमें कब मिलेगी पार्टी?' इस पर श्रद्धा ने लिखा, 'जब-जब पार्टी के लिए लाती हूं, पानी पूरी खुद ही खत्म कर देती हूं'।