फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने CBFC को लिखा खत-रिलीज से पहले हमें दिखाएं 'इंदु सरकार'

Wed, 05 Jul 2017 05:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
इंदु सरकार
विज्ञापन
मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' का जब से ट्रेलर आया ये तभी से ये फिल्म विवादों में है। इस फिल्म में इमरजेंसी के समय को दिखाया गया है। यही वजह है कि कांग्रेस की तरफ से इसका विरोध हो रहा है। 
विज्ञापन


हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय निरुपम ने सेंसर अध्यक्ष पहलाज निहलानी से लेटर लिख कर मांग की है कि इससे पहले फिल्म को सेंसर किया जाए पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को ये फिल्म दिखाई जाए। 

संजय निरुपम ने अपने पत्र में लिखा है कि फिल्म आपातकाल पर आधारित है। ट्रेलर में ये साफ दिख रहा है। हम आश्वास्त होना चाहते हैं कि हमारी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और संजय गांधी समेत दूसरे कांग्रेसी नेताओंं की इसमें छवि खराब करने की कोशिश नहीं की गई है। इसलिए हम रिलीज से पहले इसे एक बार देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन




इसके साथ ही संजय निरुपम ने ये भरोसा दिलाया है कि वो फिल्म की रिलीज में रोड़ा नहीं बनेंगे। आपको बता दें कि 'इंदु सरकार' 1975 से 1977 तक 21 महीनों के आपातकाल पर आधारित है। बताया जा रहा कि फिल्म 2017 में ही रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें