फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Kapoor: 'सिर्फ तुम' की रिलीज को पूरे हुए 26 साल, संजय कपूर ने लिखा- 'मेरे 30 साल के सफर की सबसे...'

Wed, 11 Jun 2025 03:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sirf Tum: बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी फिल्म 'सिर्फ तुम' के कई पोस्टर शेयर किए। इन शानदार पोस्टर्स के साथ संजय ने फिल्म को लेकर एक खास नोट भी लिखा है।
 
विज्ञापन
फिल्म 'सिर्फ तुम' - फोटो : इंस्टाग्राम@sanjaykapoor2500
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'सिर्फ तुम' की रिलीज को पूरे 26 साल हो चुके हैं। इसी मौके पर बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर ने अपनी इस सुपरहिट फिल्म के कई पोस्टर्स को सोशल मीडिया पर शेयर किया और एक खास नोट भी लिखा। 
विज्ञापन

 

संजय कपूर का पोस्ट
संजय कपूर ने फिल्म 'सिर्फ तुम' का पोस्टर शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'सिर्फ तुम के 26 साल, मेरे 30 साल के सफर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक, सफर जारी है, किसी ने इस फिल्म को मौका नहीं दिया लेकिन दर्शकों के प्यार ने इसे सुपरहिट बना दिया।' संजय की इस पोस्ट पर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा, 'बहुत सुन्दर अभिनेत्री है पर वह कहां है?', वहीं संजय के कई फैंस ने लाल दिल वाले इमोजी और फायर इमोजी बनाए हैं।

विज्ञापन

फिल्म 'सिर्फ तुम'
फिल्म प्रेम से बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर संजय कपूर की फिल्म 'सिर्फ तुम' 1999 में रिलीज हुई थी। यह एक सुपरहिट फिल्म थी। इस फिल्म में संजय कपूर के अलावा प्रिया गिल, सुष्मिता सेन, सिमरन और जैकी श्रॉफ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। यह फिल्म राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तमिल फिल्म कादल कोट्टै की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन अगत्यन ने किया है।

यह भी पढ़ें: Arti singh: 'उनके आने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई', आरती सिंह ने बिल्ली के साथ शेयर किया क्यूट वीडियो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें