फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay kapoor: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुए संजय कपूर, 'प्रेम' के 28 साल पूरे होने पर साझा कीं खास तस्वीरें

Sat, 06 May 2023 06:45 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम' के 28 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखने वाले संजय कपूर ने दिवंगत अभिनेता को याद किया है।
विज्ञापन
सतीश कौशिक, संजय कपूर, तब्बू - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और निर्माता सतीश कौशिक के निधन को दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक इंडस्ट्री इस गम से उबर नहीं पाई है। दिवंगत अभिनेता के दोस्त और साथी उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक होते हैं और नए-नए किस्से साझा करते हैं। हाल ही में 'रूप की रानी चोरो का राजा' फिल्म के 30 साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर ने दोस्त सतीश को याद किया था। वहीं, अब इस कड़ी में संजय कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। अब संजय ने सतीश के साथ बिताए दिनों को याद किया।

विज्ञापन

संजय कपूर, तब्बू - फोटो : Instagram
अभिनेता संजय कपूर ने 'प्रेम' फिल्म से पर्दे पर अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था। अब निर्देशक के साथ यादों को ताजा करने के लिए संजय ने एक फ्रेम साझा किया है। फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें अभिनेता ने साझा की हैं। इनमें से एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में संजय के साथ सतीश कौशिक और फिल्म की अभिनेत्री तब्बू पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए संजय ने कैप्शन में लिखा, 'प्रेम के 28 साल पूरे, मिस यू सतीश, मेरी डेब्यू फिल्म।'
 

Saif Ali Khan: 'वेस्टलैंडर्स' में स्टार-लॉर्ड को आवाज देने पर सैफ का खुलासा, बताया कैसा था ऑफर मिलने का अनुभव

 

संजय कपूर, तब्बू - फोटो : Instagram
संजय ने फिल्म की अभिनेत्री तब्बू के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। बोनी कपूर द्वारा निर्मित 'प्रेम' की प्रेम कहानी पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमती है। 'शांतनु' के रूप में 'संजय वर्मा' यानी संजय कपूर को पिछले जन्म का भ्रम हो जाता है। वह 'सोनिया वर्मा' यानी तब्बू से मिलता है और इस बात पर जोर देने की कोशिश करता है कि वह पिछले जन्म की 'लाची' है, जो पिछले जन्म में उसकी प्रेमिका थी।

Deepika-Alia: दीपिका ने आलिया के मेट गाला डेब्यू पर दी प्रतिक्रिया, कही यह बात
विज्ञापन

सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया
सतीश कौशिक एक बेहतरीन अभिनेता, लेखक, निर्देशक और निर्माता थे, जिन्होंने अपने प्रदर्शन और कॉमेडी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में 'मिस्टर इंडिया', 'साजन चले ससुराल' और 'जुदाई' जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से फैंस का दिल जीता। उनके निर्देशन में बनी 'तेरे नाम', 'हमारा दिल आपके पास है', 'हम आपके दिल में रहते हैं' को दर्शकों का खूब प्यार मिला, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुईं। सतीश का आठ मार्च को अचानक कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया।

Salwa Judum: अभिषेक दुधैया ने टिप्स से मिलाया हाथ, माओवादी-नक्सली उग्रवाद पर बनाने जा रहे हैं ये सीरीज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें