पहले इस दिन होनी थी रिलीज
नए नियम के अनुसार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने कहा है कि किसी फिल्म के रिलीज होने के आठ हफ्ते बाद अब कोई भी फिल्म ओटीटी पर रिलीज होती है। लेकिन फिर भी भेड़िया को ओटीटी पर रिलीज होने में समय लग रहा है। बता दें कि पहले यह फिल्म 21 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होनी थी, लेकिन फिर इसका तारीख आगे बढ़ा दी गई, क्योंकि स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।
भेड़िया 2 कब हो सकती है रिलीज
बता दें कि भेड़िया के बाद इस फिल्म के दूसरे भाग की घोषणा पहले ही हो चुकी है। इसके 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है और इसकी कहानी वहीं से शुरू होगी जहां 'स्त्री 2' खत्म होती है।