फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी एक महीने मुंबई जेल में ही रहेंगे संजय दत्त

Mon, 20 May 2013 04:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त को अभी पुणे की जेल में शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उन्हें फिलहाल एक महीने तक मुंबई की आर्थर रोड जेल में ही रखा जाएगा।
विज्ञापन


मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की शिफ्टिंग पर सस्पेंस बरकरार है। अब सुनने में आ रहा है कि संजय दत्त अगले एक महीने तक ऑर्थर रोड जेल में ही रहेंगे।

वर्ष 1993 के मुंबई धमाकों में आर्म्स एक्ट में दोषी संजय दत्त ने 16 मई को टाडा कोर्ट में सरेंडर किया था। टाडा कोर्ट से उन्हें ऑर्थर रोड जेल भेजा गया था। ऑर्थर रोड जेल से संजय को पुणे की यरवदा जेल शिफ्ट किया जाना था लेकिन अभी तक उनकी शिफ्टिंग नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ऑर्थर रोड जेल से शिफ्टिंग में देरी की एक वजह जेल प्रशासन संजय की सुरक्षा को मान रहा है। गौरतलब है कि संजय को जेल में एक महीने तक घर का खाना के छूट के साथ-साथ एक महीने तक घर से भेजी दवाईयां लेने की भी इजाजत मिली है और शिफ्टिंग में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है।

कड़ी सुरक्षा वाली मुंबई की आर्थर रोड जेल की अंडा सेल में बंद अभिनेता संजय दत्त के इसमें घुटन महसूस करने की बात सामने आयी है।

उन्होंने टाडा अदालत से गुहार लगाई थी कि उन्हें दूसरी कोठरी में भेजा जाए क्योंकि वह आतंकवादी नहीं हैं। अंडा सेल में आमतौर पर संदिग्ध आतंकवादियों और खूंखार अपराधियों को रखा जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें