फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजू बाबा जेल में रोजाना कमाएंगे 25 रुपए

Sun, 02 Jun 2013 04:04 PM IST
पुणे/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले में सजा काट रहे फिल्म अभिनेता संजय दत्त को यरवदा जेल में प्रतिदिन 25 रुपये का मेहनताना भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने कहा कि संजय दत्त को उच्च स्तर के पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

6 से 8 किलो तक का भार उठाने में सक्षम इन बैगों का इस्तेमाल बाजार में प्लास्टिक बैग की जगह धीरे-धीरे होने लगा है।

संजय की कारीगरी और दक्षता को देखते हुए मेहनताना 40 रुपये तक भी हो सकता है।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा की वजह से संजय यह कार्य बंद कमरे में करेंगे।

आर्म्स एक्ट में दोषी पाए गए बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने जेल प्रशासन से आग्रह किया कि उन्हें कठिन परिश्रम वाला काम काम दिया जाए। सुरक्षा कारणों से उनके इस अनुरोध को जेल प्रशासन ने खारिज कर दिया है।

हमले में पहले भी संजय जेल जा चुके हैं। उस वक्त संजय को केन चेयर्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें