फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त: एक्टर ने ‘हनुमान अंश’ को सराहा, अनुप्रिया नागर संग फोटो साझा कर बोले- मुझे तुम पर बहुत गर्व है

Mon, 12 Oct 2026 06:29 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sanjay Dutt On Anupriya Nagar: अभिनेता संजय दत्त भी नीम करोली बाबा पर आधरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ के फैन बन चुके हैं। हाल ही में एक्टर ने फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर के साथ मुलाकात की। इस दौरान ली गई तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही निर्माता को सराहा।
विज्ञापन
अनुप्रिया नागर, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी तगड़ी कमाई की। अब आम दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म के बड़े फैन बन चुके हैं। हाल ही में अभिनेता संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर फिल्म की निर्माता अनुप्रिया नागर की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन


अनुप्रिया नागर पर क्या बोले संजय? 
संजय दत्त ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय निर्माता अनुप्रिया नागर की प्रशंसा की। एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी और अनुप्रिया की तस्वीर साझा की। इसके साथ ही उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘मैंने कई फिल्में बनते-बिगड़ते देखी हैं, और कुछ ने इतिहास रचा है। लेकिन महज 21 साल की उम्र में तुमने हनुमान अंश के लिए जो हासिल किया है, वह वाकई सराहनीय है। एक छोटी फिल्म को इतनी बड़ी फिल्म में बदलने के लिए जुनून चाहिए होता है, और जिस तरह से तुमने सभी के आशीर्वाद से लोगों को एकजुट किया है, वह लाजवाब है। भगवान तुम्हें आशीर्वाद दें, बच्चे। मुझे तुम पर बहुत गर्व है और मैं तुम्हारे हर प्रोजेक्ट में हमेशा तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगा। तुम्हारी कहानी तो अभी शुरू हुई है।'

Trending Videos

हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

तेलुगु भाषा में भी रिलीज हुई फिल्म 
फिल्म 'हनुमान अंश' हिंदी पट्टी के बाद अब तेलुगु भाषा में दस्तक दे चुकी है। बीते शुक्रवार को होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर रिलीज डेट का एलान किया था। यह फिल्म 09 अक्तूबर को तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस

  • फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई रिलीज होने के कई हफ्तों बाद तक जारी है। 
  • फिल्म की रिलीज को 66 दिन हो चुके हैं। 
  • इस वीकेंड  फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
  • शुक्रवार को 'हनुमान अंश' ने 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • शनिवार को फिल्म ने 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • वहीं रविवार को फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये का करोबार किया। 
  • सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 77 करोड़ रुपये कमाये। 
  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ की अब तक की टोटल कमाई 335.25 करोड़ रुपये पहुंच गई है। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें