फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना पाटेकर: बॉलीवुड पर फूटा प्रवीण तरडे का गुस्सा, बोले- जिन्हें वह अपना दोस्त कहते थे उन्हें आना चाहिए था

Mon, 12 Oct 2026 02:21 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Pravin Tarde On Nana Patekar Funeral: अभिनेता नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में कई करीबी बॉलीवुड सेलेब्स के ना पहुंचने से मराठी अभिनेता प्रवीण तरडे ने नाराजगी जताई है। जानें इस मामले पर प्रवीण क्या बोले।
विज्ञापन
नाना पाटेकर, प्रवीण तरडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पुणे स्थित उनके फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। एक्टर का निधन 75 वर्ष की आयु में हुआ। उनके अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कम ही सितारों ने शिरकत की। इस पर मराठी अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रवीण तरडे ने बॉलीवुड पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर क्या बोले प्रवीण? 
दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार के दौरान और उसके बाद भी कई बॉलीवुड सेलेब्स शोक जताने उनके घर नहीं पहुंचे। इस पर  मराठी अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रवीण तरडे ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘बॉलीवुड के लोगों का अंतिम संस्कार में शामिल न होना नाना की महानता को कम नहीं करता। बॉलीवुड नाना से बड़ा नहीं है। नाना एक बहुत महान व्यक्ति थे। कुछ हजार किसान नाना की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उनके शरीर से पसीने और मिट्टी की गंध आ रही थी। वो सारे किसान, बॉलीवुड के इत्र लगाने वाले किसी भी व्यक्ति से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है।’

Trending Videos

नाना पाटेकर - फोटो : एएनआई

किसान, सेलेब्स से ज्यादा जरुरी 
आगे अपनी बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मेरी राय में, धुले से आया एक किसान भी बॉलीवुड के नायकों से कहीं ज्यादा महान है। इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। नाना ने कब कहा कि वो बॉलीवुड से हैं? नाना तो हमेशा कहते थे कि वो एक किसान हैं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मुझे कोई शिकायत है, तो हां, मुझे शिकायत है। बॉलीवुड के लोगों को अंतिम संस्कार में शामिल होना चाहिए था। कम से कम, जिन्हें नाना अपना दोस्त कहते थे, उन्हें तो वहां होना ही चाहिए था।'

विज्ञापन

नाना पाटेकर - फोटो : अमर उजाला

नाना पाटेकर का निधन 

  • बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर का 8 अक्तूबर को निधन हो गया था। 
  • हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके मौत का कारण दिल की धमनी में खून का थक्का जमना बताया गया।
  • एक्टर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड से सिर्फ जैकी श्रॉफ,अनीस बज्मी, मेहुल कुमार, अनिल शर्मा और साजिद नाडियाडवाला शामिल हुए थे। 
  • वहीं मराठी इंडस्ट्री से अभिनेता मकरंद अनासपुरे, प्रसाद ओक, गायक राहुल देशपांडे और सुरेश वाडकर भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें