मुंबई में भारी बारिश के चलते सभी एक दूसरे की मदद करने में लगे हुए है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो दूसरे के लिए मुश्किलों का सबब बनते नजर आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक मामला सामने आया है जिसमें स्टैंड अप कॉमेडिन डेनियल फर्नांडिस को संजय दत्त के मैनेजर ने मारने की धमकी दी है।
डेनियल ने इस पूरे वाकया को सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए बयां किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि बारिश से पानी जमा होने के कारण उन्होंने संजय दत्त के ऑफिस के मैनेजर से गाड़ी को बिल्डिंग के ढलान पर खड़ा करने के लिए पूछा जिस पर संजू बाबा के मैनेजर ने उन्हें मारने की धमकी दे डाली।
उन्होंने ये भी बताया है कि ये वहीं बिल्डिंग है जिसमें कॉमेडियन डेनियल रहते हैं और इसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर संजय दत्त के मैनेजर का ऑफिस पर है। इसके आगे ट्विटर पर अपना दर्द बयां करते हुए उन्होंने लिखा कि मैनेजर ने उनके जाने का रास्त भी रोक दिया।
पढ़ें- पत्नी को बिकनी में देख संजू बाबा को आया गुस्सा, मान्यता पर नहीं पड़ा फर्क
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब किसी सेलेब्रिटी के स्टाफ ने किसी के साथ ऐसी बदसलूखी की है। इससे पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। खैर, यहां देखें कॉमेडियन डेनियल के सारे ट्वीट्स।
The manager of Sanjay Dutt's office threatened to beat me up because I asked if I could park my car on the elevated platform of the building
— Daniel Fernandes (@absolutelydanny) August 29, 2017
that I live in (he has an office in the 1st floor and has blocked an entire entry point for himself)
— Daniel Fernandes (@absolutelydanny) August 29, 2017
All I asked was to let my car stay there till the water recedes. My car was already flooded at this point and in danger of stalling.
— Daniel Fernandes (@absolutelydanny) August 29, 2017
It blows my mind that in a city that's literally drowning and people are helping in any way they can, this fine gentleman was on some
— Daniel Fernandes (@absolutelydanny) August 29, 2017
weird power trip shouting at me like I asked him to kiss me. Ridiculous!
— Daniel Fernandes (@absolutelydanny) August 29, 2017