फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल पहुंचते ही फिर कैसे बाहर आ गए संजय दत्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्लो पर 14 दिन की छुट्टी पर जेल से बाहर आए अभिनेता संजय दत्त की 14 दिन की छुट्टी और मंजूर कर ली गई हैं। उन्होंने पिछली छुट्टी पूरी होने के बाद नई छुट्टी के लिए आवेदन किया था। जिसे महाराष्ट्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है।
विज्ञापन


इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त फर्लो के तहत मिली जेल की छुट्टी समाप्त होते ही बृहस्पतिवार को पुणे स्थित येरवडा जेल पहुंचे थे लेकिन जेल जाने से पहले ही महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री राम शिंदे ने छुट्टी बढ़ाने की अपील पर फैसला आने तक संजय दत्त को जेल से बाहर रहने की इजाजत दे दी थी।

संजय दत्त बीते 24 दिसंबर को 14 दिन की फर्लो छुट्टी पर जेल से रिहा होकर अपने घर आए थे। उसके बाद उन्होंने 29 दिसंबर को मेडिकल ग्राउंड पर जेल प्रशासन से छुट्टी की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। इस बारे में जेल प्रशासन ने मुंबई पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

फर्लो लेकर छुट्टी पर बाहर आए थे दत्त

संजय सन् 1993 में मुंबई बम धमाके के मामले में अवैध रूप से (एक 47) हथियार रखने के दोषी पाए गए जाने पर पांच साल की सजा काट रहे हैं।

लेकिन, अब तक वे परोल और फर्लो के तहत 132 दिन जेल से बाहर रहने की छुट्टी ले चुके हैं। उन्हें जेल से छुट्टी दिए जाने का मामला विवादों में भी रहा है।

क्या है फर्लो

फर्लो एक तरह की छुट्टी होती है जो जेल प्रशासन कैदी को जेल में काम करने के एवज में देता है। इसमें कैदी का चाल-चलन भी देखा जाता है। पर्याप्त कारण होने पर फर्लो के तहत जेल प्रशासन कैदी की छुट्टी 120 दिन तक बढ़ा सकता है जबकि पेरोल की छुट्टी अदालत देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें