साल 1993 में हुए मुंबई बम धमाका मामले में यरवडा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त अब कैदी से आगे रेडियो जॉकी की भूमिका निभाने जा रहे हैं। जेल प्रशासन ने उन्हें यरवडा जेल के रेडियो स्टेशन के लिए बतौर आरजे यानी रेडियो जॉकी नियुक्त किया है।
पिछले साल नवंबर में यरवडा सेंट्रल जेल के अंदर लॉन्च किए गए इस रेडियो स्टेशन के लिए दो रेडियो जॉकी नियुक्त किए गए, जिनमें से एक संजय दत्त हैं। फर्लो के चलते घर से जेल वापिस लौटे संजय दत्त ने आरजे की इस नौकरी के लिए रुचि दिखाई, जिसके कारण उन्हें आरजे के पद के लिए फाइनल कर लिया गया है।