फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aakhri Sawal: सेंसर बोर्ड के पचड़े में फंसी 'आखिरी सवाल'! क्या पोस्टपोन हुआ फिल्म का ट्रेलर? जानें पूरा मामला

Thu, 30 Apr 2026 10:40 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aakhri Sawal Trailer: संजय दत्त अपनी अपकमिंग फिल्म 'आखिरी सवाल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का ट्रेलर तय समय पर रिलीज नहीं हो सका। आइए जानते हैं इसकी क्या वजह है?
विज्ञापन
आखिरी सवाल - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संजय दत्त जल्द ही एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया है। ट्रेलर 30 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। खबरों के मुताबिक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी न मिलने की वजह से इसे रोक दिया गया है।

विज्ञापन

क्यों नहीं रिलीज हुआ ट्रेलर?
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक 'सेंसर बोर्ड से मंजूरी न मिलने की वजह से ट्रेलर को अब टाल दिया गया है।' सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव करने को कहा है। ट्रेलर की नई रिलीज डेट अभी तक नहीं बताई गई है।

‘आखिरी सवाल’ - फोटो : इंस्टाग्राम
टीजर में क्या है?
इससे पहले फिल्म का टीजर जारी किया गया था। इसमें दिखाया गया है कि मुख्य कलाकार ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में बात करते नजर आते हैं। इसमें महात्मा गांधी की हत्या के बाद लगाए गए बैन और बाबरी मस्जिद गिराए जाने से जुड़े विवाद का जिक्र भी शामिल है। 'आखिरी सवाल' 1925 में स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल के सफर से प्रेरित है।

कंटेंट क्रिएटर के साथ वायरल वीडियो पर राहुल रॉय ने दिया रिएक्शन, यूजर्स ने पूछा था 'ऐसी क्या मजबूरी थी?'

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतू चंद्रा जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म के निर्देशक अभिजीत मोहन वारंग हैं। निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर इसे 'निखिल नंदा मोशन पिक्चर्स' और 'नीम ट्री एंटरटेनमेंट' के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसके सह-निर्माता पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद हैं। इसकी कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें