फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले डेविड धवन की क्लासिक फिल्में होंगी री-रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

Thu, 30 Apr 2026 10:39 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

David Dhawan Classics Movies Re-Release In Theatres: डेविड धवन की आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले डेविड धवन की कई पुरानी हिट फिल्में सिनेमाघरों में वापस रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन
डेविड धवन- है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। वह एक बार फिर से सिनेमाघरों में डेविड धवन की कॉमेडी-रोमांटिक फिल्में देख सकेंगे। निर्देशक डेविड धवन की कई क्लासिक फिल्में उनकी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। जानिए डेविड धवन की उन क्लासिक फिल्मों की लिस्ट, जो जल्द सिनेमाघर में रिलीज होने वाली हैं।

विज्ञापन

सिनेमाघर में री-रिलीज होंगी डेविड धवन की कई फिल्में
सिनेमाघर में डेविड धवन की 5 सबसे लोकप्रिय कॉमेडी-रोमांटिक फिल्मों को दोबारा दिखाया जा रहा है। इन फिल्मों में गोविंदा की 90 के दशक की क्लासिक फिल्में 'आंखें' और 'राजा बाबू', सलमान खान की हिट फिल्में 'मैंने प्यार क्यों किया' और 'पार्टनर' और वरुण धवन की पहली फिल्म 'मैं तेरा हीरो' शामिल हैं।

फिल्मों की री-रिलीज से खुश हैं डेविड
दरअसल, डेविड धवन की सिनेमाई विरासत को सम्मान देने के लिए यह खास महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उनकी फिल्में दशकों से लोगों को खूब हंसाती आई हैं और नई पीढ़ी को भी अब इन्हें बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा। डेविड धवन ने खुद इस खबर पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा ऐसी फिल्में बनाने की कोशिश की जो लोगों को हंसाएं, उन्हें अच्छा महसूस कराएं और रोजमर्रा की चिंताओं से थोड़ी देर के लिए दूर ले जाएं। उन्हें खुशी है कि उनकी पुरानी फिल्में अब फिर से सिनेमाघरों में दिखाई जा रही हैं।

क्या डेविड धवन रिटायर हो रहे हैं?
इस महीने की शुरुआत में 74 साल के डेविड धवन ने संकेत दिया था कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ उनकी आखिरी फिल्म हो सकती है। उन्होंने कहा था, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे अब और फिल्में बनानी चाहिए। इसके बाद मैं सिर्फ वरुण का पिता बनकर रहूंगा और अपने परिवार का ख्याल रखूंगा।'
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'है जवानी तो इश्क होना है'
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है।

यह भी पढ़ें: बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मनाई शादी की 10वीं सालगिरह, लिखा- 'मैं और देवी दुनिया की सबसे...'..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें