फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त की फिल्मों का जेल से कनेक्शन

Tue, 10 Sep 2013 02:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल जाने के बाद रिलीज हुई संजय दत्त की फिल्मों का उनके जेल जाने से अजीब कनेक्शन है।
विज्ञापन


आमतौर पर कोई अभिनेता जब चर्चाओं में होता है तो उसका लाभ उसकी फिल्मों को मिलता है। पर संजय दत्त के केस में ऐसा नहीं हुआ। वह जेल में हैं, चर्चाओं में हैं पर एक के बाद एक रिलीज हो रहीं उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं।  

जेल जाने के बाद संजय दत्त की दो फिल्में रिलीज हुई हैं। इन दो फिल्मों में से एक फिल्म संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली तो दूसरी फिल्म में उनका हीरो के पैरलल रोल रहा है।
विज्ञापन


संजय दत्त के जेल जाने के बाद रिलीज इन दोनों ही फिल्मों में से कोई कोई भी फिल्म सफल नहीं हुई। सबसे ज्यादा उम्मींदे अपूर्व लाखिया की फिल्म 'जंजीर' से थी। इस फिल्म में संजय दत्त ने वही भूमिका निभाई थी जो मूल फिल्म में प्राण ने निभाई थी।

बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद यह फिल्म अच्छा कारोबार नहीं कर पाई है। बजट को देखते हुए इस फिल्म को फ्लॉप माना जा रहा है। संजय दत्त के रोल को भी फिल्म में कमजोर बताया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी फिल्म 'पुलिसगीरी' भी फ्लॉप रही है। जुलाई में रिलीज हुई केएस रविकुमार की इस फिल्म को संजय दत्त के प्रशंसकों ने भी खारिज कर दिया है।

इस फिल्म में संजय दत्त का अभिनय साउथ के किसी कलाकार द्वारा किए गए अभिनय की झलक दे रहा है। कम उम्र की प्राची देसाई के साथ बनी उनकी जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें