फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी देखिए रजनीकांत के इस चमत्कार को

Tue, 10 Sep 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रजनीकांत का हर काम एक इतिहास बनाता है। उनकी नई फिल्म 'कोचादइयां' के ट्रेलर ने भी एक रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


9 सितंबर की दोपहर को जारी हुए इस फिल्म के पहले ट्रेलर को देखने के लिए यूट्यूब पर मानों कतार लग गई। देखते ही देखते इस ट्रेलर को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया।

इस ट्रेलर की लोकप्रियता ने एक बात फिर साबित कर दी है कि भले ही रजनीकांत की उम्र 60 के ऊपर हो चुकी है लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। देश के हर हिस्से में रजनीकांत को चाहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ट्रेलर में अलग-अलग टिप्पणियां भी देखने को मिली हैं। कुछ लोग ट्रेलर को बचकाना और हवाई भी बता रहे हैं।

रजनीकांत की बेटी सौन्दर्या द्वारा बनाई गई यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। यह फिल्म आठवीं सदी के एक राजा पर आधारित है। रजनीकांत के साथ दीपिका पादुकोन की मुख्य भूमिका है।

देखिए इस ट्रेलर को

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें