बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों मान्यता दत्त के पर्दे के पीछे कमान संभाल लेने की चर्चा है।
*पिछले कुछ सालों से ईद पर फिल्मों की रिलीज में निर्माताओं और नायकों को इतना मुनाफा हो रहा है कि सलमान खान ने 2014 के साथ 2015 में भी ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करने का फैसला किया है। खबर है कि उनके बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शन हाउस के लिए कबीर खान एक फिल्म डायरेक्ट करेंगे, जिसमें सलमान होंगे। हीरोइन अभी फाइनल नहीं है, लेकिन यह तय है कि फिल्म को 2015 की ईद पर रिलीज किया जाएगा।
*सनी लियोनी एक बार फिर छोटे पर रियलिटी शो करने के लिए तैयार हो गई हैं! बताया जा रहा है कि एकता कपूर एमटीवी के लिए एक शो प्रोड्यूस करने जा रही हैं और उसमें पोर्न स्टार सनी अपने जलवे बिखेरेंगी! ‘बिग बॉस’ से बॉलीवुड के सफर में अभी तक सनी ने जो चाहा वो पाया है, नए रियलिटी शो में वह क्या करेंगी यह जानने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
*संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस को उनकी पत्नी मान्यता तेजी से पहचान दिलाने की तैयारियों में जुटी हैं। फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक अधिकार खरीदने के बाद खबर है कि उन्होंने अनिल कपूर-जैकी श्रॉफ स्टारर ‘अंदर बाहर’ के रीमेक अधिकार भी खरीद लिए हैं। दत्त बैनर से सिनेमाघरों में आने वाली पहली फिल्म यही होगी। इसमें सितारे नए चेहरे हैं। जमे स्टार कैमियो रोल करेंगे।