सलमान के साथ फिल्म करने पर संजय ने जाहिर की खुशी
सलमान के साथ 25 साल बाद फिर से काम करने के बारे में उन्होंने कहा, 'हां, हम साथ काम कर रहे हैं। साजन और चल मेरे भाई के बाद आप हमारा 'टशन' देखेंगे। यह एक एक्शन फिल्म है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं 25 साल बाद अपने छोटे भाई के साथ काम कर रहा हूं।' इससे पहले सलमान ने मुंबई प्रेस से बात करते हुए फिल्म के बारे में कहा था, 'सिकंदर के बाद मैं एक और बड़ी फिल्म कर रहा हूं, जिसमें अगले स्तर का एक्शन होगा। मेरा मतलब है देहाती एक्शन। मैं इसे इंडस्ट्री में अपने बड़े भाई संजय दत्त के साथ कर रहा हूं।'
Swati Sachdeva: अल्लाहबादिया की फेहरिस्त में शामिल हुईं स्वाति सचदेवा, मां और भाई-बहन पर की अश्लील टिप्पणी
'द भूतनी' की कहानी
पहले खबर आई थी कि सलमान और संजय दत्त मध्य पूर्व में फिल्माई गई एक अमेरिकी थ्रिलर में नजर आएंगे। वहीं, बात करें 'द भूतनी' की तो यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जो एक भूतिया पेड़ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में संजय दत्त एक भूत-शिकारी की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि मौनी रॉय फिल्म में 'भूतनी' का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म 18 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।