फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harshvardhan Rane: होली पर महिलाओं की टोली से घिरे हर्षवर्धन राणे, जमकर दिए पोज, देखिए तस्वीरें

Wed, 12 Mar 2025 11:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harshvardhan Rane: अभिनेता हर्षवर्धन राणे की किस्मत के सितारे बुलंदी पर हैं। वे अपनी फिल्म ‘दीवानियत’ को लेकर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
फैंस के साथ हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली का त्योहार हो और हंसी-मजाक न हो, ऐसा कैसे संभव है? हाल ही में कुछ महिला प्रशंसकों ने हर्षवर्धन राणे के साथ जमकर मस्ती की। दरअसल, महिलाओं की टोली होली खेल रही थी। इस दौरान हर्षवर्धन राणे को उन्होंने घेर लिया। हालांकि, एक्टर पर उन्होंने रंग और पानी तो नहीं डाला, लेकिन उनके साथ ढेर सारी तस्वीरें क्लिक कराईं।

विज्ञापन

फैंस के साथ हर्षवर्धन ने दिए पोज
हर्षवर्धन राणे को हाल ही में फैंस के बीच स्पॉट किया गया। अभिनेता को कुछ महिला प्रशंसकों ने घेर लिया। इस दौरान वे आपस में होली खेल रही थीं। हर्षवर्धन को देखने के बाद उन्होंने एक्टर के साथ तस्वीरें क्लिक कराने को कहा। अभिनेता ने भी निराश नहीं किया। हालांकि, होली खेलने के आग्रह पर उन्होंने हाथ जोड़कर विनम्रतापूर्वक मना कर दिया। 
 

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
हर्षवर्धन राणे का यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस पर यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हर्षवर्धन सेल्फमेड एक्टर हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मेहनत का फल एक दिन जरूर मिलता है। हर्षवर्धन ने यह साबित किया है'। वहीं, कुछ यूजर्स ने कहा कि फैंस को इस तरह जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए। फिल्म 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। दूसरी पारी में इस फिल्म ने शानदार कारोबार किया है।

Harshvardhan Rane: 'सनम तेरी कसम' के बाद अब इस फिल्म पर जुटे हर्षवर्धन, मिला पंजाबी एक्ट्रेस का साथ
विज्ञापन

अगली फिल्म में सोनम बाजवा के साथ जमेगी जोड़ी
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज के बाद हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म ‘दीवानियत’ की घोषणा भी हो चुकी है। यह भी एक लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। इसमें अभिनेता के साथ पंजाबी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री सोनम बाजवा नजर आएंगी। फिल्म को मिलाप जवेरी निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म प्यार की एक अलग और अनोखी कहानी को दिखाएगी। फिल्म के प्रोड्यूस अमूल मोहन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें