फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan House Party: आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलमान, मनाया 60वें बर्थडे का जश्न

Wed, 12 Mar 2025 11:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Party: आमिर खान इस साल 14 जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले उनके दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान आमिर के घर पहुंचे। माना जा रहा है कि इन तीनों ने साथ में जन्मदिन का जश्न मनाया। अब यह वीडियो तीनों खान के प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलामन - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions, iamsrk, beingsalmankhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान और शाहरुख खान को आज मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के घर पर देखा गया। माना जा रहा है कि शाहरुख औऱ सलमान दोनों ही आमिर का 60वां जन्मदिन उनके घर पर साथ में मनाया। इन तीनों के कई वीडियोज अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं, जिसमें ये तीनों खान एक साथ नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

 

आमिर के घर हुई जन्मदिन पार्टी?
न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर इस 14 तारीख को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ तौर पर सलमान खान और शाहरुख खान को आमिर के घर पर देखा जा सकता है। अब इन तीनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे देखा जाए तो एक साथ तीन खान को देखने का मौका बार-बार नहीं मिलता, इसलिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। सलमान को घर से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठते देखा गया, जबकि शाहरुख ने काली हुडी पहनकर और सिक्योरिटी के साथ पैपराजी से बचने की कोशिश की।

इससे पहले भी कई मौको पर साथ नजर आ चुके हैं तीनों खान
पिछली बार इन तीनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में जामनगर में देखा गया था। पिछले साल, शाहरुख, सलमान और आमिर ने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग संगीत नाइट में "नाटू नाटू" गाने पर डांस किया था। ऑस्कर जीतने वाले इस गाने पर तीनों ने स्टेज पर धमाल मचाया था। वह पल फैंस के लिए यादगार था।

इस बार कैमरे ने सलमान और शाहरुख को आमिर के घर से बाहर निकलते हुए कैद किया। इन तीनों का एक साथ होना फैंस के लिए बड़ी बात है, और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

सलमान-शाहरुख-आमिर का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो शाहरुख खान "किंग" में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान "सिकंदर" में नजर आएंगे और आमिर खान "सितारे जमीन पर" में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें:
Salaar Re Release: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सलार री-रिलीज की एडवांस बुकिंग जानिए कब से होगी शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें