फिल्म के लिए गाने बनाने में आईं मुश्किलें
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में इमरान हाशमी और तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने अपनी आगामी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान तेजस ने इस फिल्म को बनाने की पीछे की चुनौतियों के बारे में बात की। साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म का संगीत तैयार करवाने में उन्हें काफी मुश्किल हुई।
कहानी से जुड़े गाने का किया इस्तेमाल
वहीं फिल्म के गानों पर बात करते हुए तेजस ने कहा, 'फिल्म बनाते वक्त इसके लिए गाने तैयार करना काफी बड़ा चैलेंज था। सोचना ये था कि एक जवान की जिंदगी में गाने किस तरह डालें। ऊपर से यह भी ध्यान में रखना था कि इमरान की फिल्मों के गानों से दर्शकों को काफी उम्मीदें होती हैं। इनकी फिल्मों के गाने काफी अलग किस्म के होते हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
हमने बहुत सोच -समझकर गानों का चयन किया और फिल्मों में इस्तेमाल किए हैं। हमने जो फिल्म में गाने डाले हैं वो कहानी को आगे ले जाने वाले गाने हैं, जैसे अभी एक आया भी था और लोगों ने उसे सराहा भी है। हमने ऐसे गाने नहीं डाले, जो कहानी से कनेक्ट ही नहीं हो रहे हैं।'
(पूरा वीडियो यहां देखें)