फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sameer Wankhede: अधिकारियों ने वानखेड़े को लगाई फटकार, कहा- चैट पेश करना नियमों का है उल्लंघन

Sun, 21 May 2023 01:31 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में कथित रूप से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में सीबीआई ने समीर वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में एजेंसी ने शनिवार को उनसे करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। एजेंसी ने कहा है कि सौदा 18 करोड़ रुपये में तय हुआ था और वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में नहीं थी। अब इस मामले में वानखेड़े आज फिर पूछताछ हुई है, जिसके लिए वह मुंबई के सीबीआई कार्यालय में पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
समीर वानखेड़े-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को वानखेड़े ने किंग खान के साथ की हुई चैट को उजागर किया था। यह चैट समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका के साथ अटैच की थी, लेकिन अब इस मामले में अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई है। अधिकार ने कहा कि यह पूरी तरह से नियमों के उल्लंघन के खिलाफ है। एंटी-ड्रग्स ब्यूरो अधिकारी ने कहा कि एक जांच अधिकारी की आरोपी के परिवार के साथ इस तरह की चैट कैसे हो सकती है? सूत्रों के अनुसार वानखेड़े ने तब अपने सीनियर अफसरों को इन चैट के बारे में नहीं बताया था और न ही उन्हें रिकॉर्ड पर रखा था। सूत्रों ने कहा कि न तो उन्होंने विजिलेंस टीम को बताया, जो इन चैट के बारे में उनकी गड़बड़ियों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
एनसीबी के सूत्रों ने कहा कि समीर वानखेड़े ने वह फोन भी नहीं दिया, जिसके जरिए वह शाहरुख खान से बात कर रहे थे। यह बिल्कुल ठीक नहीं है। इसके साथ ही जब उनसे केस वापस लिया गया तो समीर वानखेड़े ने एनसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी को डराने की भी कोशिश की थी।  

4 of 6
आर्यन खान और समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया है कि आर्यन खान को छोड़ने के मामले में शाहरुख खान से उन्होंने रिश्वत ली है। इसके अलावा एजेंसी ने यह भी आरोप लगाया है कि समीर ने इस केस की जानकारी अपने सीनियर्स को नहीं दी थी। इससे पहले, सीबीआई को पूछताछ के लिए 18 मई को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। वहीं बीते शुक्रवार को शाहरुख और समीर वानखेड़े की चैट भी सामने आई थी, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे। 

इसे भी पढ़ें- Aishwarya Rai Bachchan: 'पीएस 2' जैसी और फिल्मों में काम करना चाहती हैं ऐश्वर्या, मणिरत्नम की कला को किया सलाम
विज्ञापन

5 of 6
आर्यन खान, समीर वानखेड़े - फोटो : Social media
बता दें कि यह चैट समीर वानखेड़े ने हाईकोर्ट में दर्ज की गई याचिका के साथ अटैच की है। चैट की बातचीत में यह बताने की कोशिश है की आर्यन के साथ कुछ गलत नहीं हुआ है। समीर वानखेड़े ने अपने याचिका में बताया है की वरिष्ठ के आदेश के अनुसार उन्होंने केस पर काम किया था। आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर, 2021 को यहां कॉर्डेलिया क्रूज जहाज पर कथित तौर पर  ड्रग्स जब्त करने के बाद गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
समीर वानखेड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हालांकि तीन सप्ताह बाद आर्यन को उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी क्योंकि एंटी-ड्रग्स एजेंसी उनके खिलाफ अपने आरोपों को साबित करने में विफल रही थी। सीबीआई ने आरोप लगाया कि एनसीबी के मुंबई क्षेत्र को अक्टूबर 2021 में क्रूज जहाज पर विभिन्न व्यक्तियों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन और कब्जे के बारे में जानकारी मिली थी और एनसीबी के कुछ अधिकारियों ने आरोपियों को छोड़ने के बदले में उनसे रिश्वत लेने की साजिश रची थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें