शो की टोन डाउन होने पर क्या बोले समय?
28 अगस्त को रिलीज हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पांचवें एपिसोड के आखिर में समय रैना ने आने वाले एपिसोड की एक क्लिप दिखाई, जिसमें समय कहते हैंं-
‘पता है, मैंने इतने समय बाद शो शुरू किया है। तो मैंने थोड़ा हल्का हाथ रखा शुरुआत के 2-3 एपिसोड में। है ना? तो लोग कह रहे हैं, ‘वो बात नहीं रही।’
इसके तुरंत बाद समय ने कहा, ‘राखी सावंत के लिए थोड़ा शोर मचाओ।’
यह सुनते ही वहां मौजूद ऑडियंस ने जोरदार तालियां बजानी शुरू कर दीं। इसके बाद एक महिला स्टेज की तरफ आती हुई दिखाई दी, लेकिन उसका चेहरा मास्क से ढका हुआ था।
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया