फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha: सामंथा रुथ प्रभु ने किया अपनी नई लव स्टोरी का खुलासा, 'सिटाडेल' के साथ जुड़ा है कनेक्शन

Wed, 17 May 2023 01:22 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सामंथा रुथ प्रभु 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी नई लव स्टोरी का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। 'शाकुंतलम' के बाद उन्होंने विजय देवरकोंडा के साथ 'कुशी' की शूटिंग की। वहीं, अब वह 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी नई लव स्टोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Social media
दरअसल, सामंथा ने तस्वीर साझा करते हुए अपनी जिस नई प्रेम कहानी की बात की है, वह किसी व्यक्ति के साथ उनका अफेयर नहीं, बल्कि उनकी अगली फिल्म 'सिटाडेल' है। अब अभिनेत्री अपनी नई फिल्म 'सिटाडेल' के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के प्यार में डूब गई हैं। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर सामंथा ने एक्शन सीन्स के लिए अपने प्यार और यहां तक कि सिटाडेल इंडिया के सेट से एक तस्वीर साझा करने के बारे में बात की।

Johnny Depp: जॉनी डेप को फिल्म 'जीन डू बैरी' के लिए कान 2023 में मिला स्टैंडिंग ओवेशन, भावुक हुए एक्टर

 

सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media
फोटो में सामंथा टेक के बीच में एक एक्शन शॉट चेक करती दिखीं, जहां उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा था, वहीं वह अपने टोन्ड बाइसेप्स को शो ऑफ करती नजर आ रही थीं। फोटो में सेटअप की झलक भी दिखी। तस्वीर साझा करते हुए सामंथा ने लिखा, 'एक्शन के साथ मेरी प्रेम कहानी।

Karanvir Bohra: छोटे पर्दे के फिर बड़े विलेन बने करणवीर बोहरा, इस सीरियल की कहानी में अब मचेगी असली खलबली
विज्ञापन

सामंथा रुथ प्रभु-वरुण धवन - फोटो : social media
वहीं, सामंथा की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो हाल ही में वह 'शाकुंतलम' में देव मोहन के साथ नजर आई थीं। हालांकि, पर्दे पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब अब अभिनेत्री अगली बार साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग कश्मीर में हो रही है। इसके अलावा वह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' के भारतीय संस्करण में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। सिटाडेल इंडिया की बात करें तो राज एंड डीके के निर्देशन में बनने वाली सीरीज सिटाडेल का स्पिन-ऑफ है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन ने अभिनय किया था। वरुण और सामंथा इसके यूके प्रीमियर के लिए भी लंदन गए थे।

Shehnaaz Gill: 'सबके के लिए नहीं खुलते फिल्म इंडस्ट्री के दरवाजे' शहनाज गिल ने क्यों कही ऐसी बात?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें