फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Samantha Ruth Prabhu: कई दिनों से सोशल मीडिया से नदारद हैं सामंथा रुथ, फैंस को सता रही चिंता

Sat, 16 Jul 2022 08:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दक्षिण सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री समांथा रुथ प्रभु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ फोटो-वीडियो साझा करती नजर आती हैं। साथ ही वह अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी यहां अपडेट्स देती रहती हैं। मगर, बीते करीब पंद्रह दिनों से सामंथा सोशल मीडिया से दूर हैं। इस बात ने उनके चाहने वालों की बेचैनी बढ़ा दी है। बता दें कि 30 जून के बाद से समांथा रुथ प्रभु ने कोई पोस्ट साझा नहीं की है। इस बात को लेकर अभिनेत्री के फैंस चिंता में हैं।

विज्ञापन

अक्सर साझा करती हैं पोस्ट
फैंस को सोशल मीडिया पर अपनी चहेती अदाकारा के पोस्ट नहीं नजर आ रहे हैं, इस बात से वे काफी बेचैन हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम ही नहीं, बल्कि समांथा कहीं पर भी, किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नजर नहीं आ रही हैं। सभी अच्छे से जानते हैं कि समांथा अपनी जिंदगी में बहुत अच्छे मुकाम पर नहीं थीं, तब भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। नागा चैतन्या के साथ जब उन्होंने तलाक की घोषणा की, तब भी वह फैन्स को पल-पल का अपडेट दे रही थीं। मगर, इन दिनों वह कई दिनों से सोशल मीडिया से नदारत हैं।

अलग-अलग कयास लगा रहे फैंस
समांथा की सोशल मीडिया गतिविधि जब से खत्म सी हुई हैं, तभी से फैंस चिंता कर रहे हैं। सभी अपने अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। अभिनेत्री के कई फैंस का मानना है कि समांथा शायद सोशल मीडिया डिटॉक्स पर चली गई हैं। वहीं, कुछ कह रहे हैं कि समांथा शायद अपने फैन्स और फॉलोअर्स से बातचीत करने के मूड में ही नहीं हैं। शायद कोई पर्सनल वजह हो सकती हैं।
विज्ञापन

किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में व्यस्त?
समांथा के एक फैन का कहना है कि सामंथा किसी बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। शायद इसलिए वह सोशल मीडिया से दूर हैं। शायद, वह कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रही हैं। एक और फैन ने कहा, 'उम्मीद करता हूं कि समांथा ठीक हैं। समांथा अक्सर ही अपने डॉग संग खेलते हुए की या फिर वर्कआउट वीडियो पोस्ट तो करती थीं। इसी बहाने हमें वह एक्टिव नजर आ जाती थीं। पिछले 15 दिनों से तो कुछ भी नहीं दिख रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें