विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियली विक्की कौशल भले ही बहुत बड़े स्टार अब तक न बने हों, लेकिन उनकी एक्टिंग की सराहना करते हुए दर्शक नहीं थकते हैं। उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, सरदार उधम सिंह के बाद अब वह जल्द ही फिल्मी पर्दे पर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार अदा करते हुए नजर आएंगे। 'सैम बहादुर' के ट्रेलर के लिए विक्की कौशल कुछ दिनों पहले दिल्ली पहुंचे थे। अब हाल ही में विक्की ने अपने इंस्टाग्राम पर खतरनाक स्टंट करते हुए कई वीडियोज शेयर किए हैं।