सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म की ओपनिंग काफी धीमी रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ थिएटर्स की सिर्फ 50 फीसदी सीट ही भर पाईं। जबकि सलमान की फिल्म जब भी रिलीज होती है तो हाउसफुल जाती है।
विज्ञापन
2 of 5
ट्यूबलाइट
'ट्यूबलाइट' ऐसा कोई कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म 5500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई। क्रिटिक्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ रुपए की कमाई की है। सलमान की कोई फिल्म रिलीज होती है तो उम्मीद की जाती है कि पहले ही दिन कोई ना कोई रिकॉर्ड टूटेगा। लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
ट्यूबलाइट
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, 'ट्यूबलाइट' ने पंजाब में 2.80 Cr, राजस्थान में 1.10 Cr और सेंट्रल इंडिया में 80 लाख की कमाई की है।
4 of 5
सलमान खान
पहले दिन के कलेक्शन के मामले में 'ट्यूबलाइट' शाहरुख की 'रईस' से भी पीछे है। उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड में इसकी कमाई 80 करोड़ तक पहुंचेगी। ईद के समय कलेक्शन कुछ बढ़ सकता है। फिलहाल फिल्म की शुरुआत काफी धीमी है।
वहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं दिए हैं। दर्शकों के फिल्म ना देखने की एक ये भी वजह हो सकती है। हालांकि ये तो तय है कि सलमान के फैंस 'ट्यूबलाइट' जरूर देखने जाएंगे।