प्रियंका चोपड़ा को दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन 52 सप्ताह में से 15 हफ्तों तक चार्ट पर प्रियंका का ही राज था।
स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, "सलमान और प्रियंका दोनों ट्रेंडसेटर हैं और सोशल प्लेटफॉर्म पर 52 हफ्तों तक अपनी मजबूत पकड़ रखना, कोई आम बात नहीं ।"
इन रैंकिंग के आंकड़े स्कोर ट्रेंड द्वारा प्रदान किए जाते हैं जो यूएस-स्थित मीडिया-टेक कंपनी द्वारा दिए गए हैं। अश्वनी कौल आगे बताते हैं, "हम 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों के आधार पर यह अनुमान निकालते हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकड़े सामने आते हैं।"