फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर लगातार टॉप पर बने रहे सलमान-प्रियंका, आसाधारण है एचीवमेंट

Wed, 03 Oct 2018 03:13 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
salmankhan
विज्ञापन

पिछले पूरे एक साल में सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा ही वह सबसे लोकप्रिय हस्तियांं हैं, जो स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के चार्ट पर लगातार शीर्ष स्थान पर रहे।

विज्ञापन


स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा जारी किए गए वार्षिक चार्ट से पता चलता है कि सलमान और प्रियंका दोनों साल 2017 से सितंबर 2018 के लिए ट्रेंडसेटर थे।

स्कोर ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक सभी सोशल प्लेटफार्मों पर (ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक, न्यूज़प्रिंट, डिजिटल न्यूज, और वायरल न्यूज) 52 हफ्तों में से 29 सप्ताह तक सलमान खान फेहरिस्त के शीर्ष स्थान पर रहे, जो कि किसी भी सेलिब्रिटी के लिए असाधारण उपलब्धि है ।

विज्ञापन

priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा को दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन 52 सप्ताह में से 15 हफ्तों तक चार्ट पर प्रियंका का ही राज था।

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहते हैं, "सलमान और प्रियंका दोनों ट्रेंडसेटर हैं और सोशल प्लेटफॉर्म पर 52 हफ्तों तक अपनी मजबूत पकड़ रखना, कोई आम बात नहीं ।"

इन रैंकिंग के आंकड़े स्कोर ट्रेंड द्वारा प्रदान किए जाते हैं जो यूएस-स्थित मीडिया-टेक कंपनी द्वारा दिए गए हैं। अश्वनी कौल आगे बताते हैं, "हम 14 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध 600 न्यूज स्त्रोतों के आधार पर यह अनुमान निकालते हैं। पूरे एक हफ्ते में मीडिया में उपलब्ध डेटा के अनुसार यह आंकड़े सामने आते हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें