लोकप्रियता से जुड़े सर्वे में भले ही अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सितारों की बॉलीवुड में तूती बोलती हो। लेकिन लोकप्रियता के आधार पर धन कमाने में तो सलमान खान ने सबको पीछे छोड़ दिया।
एक ओर जहां उनकी खबरें 100 करोड़ की कमाई आसानी से कर रही हैं वहीं दूसरी ओर वह खुद अकेले 130 करोड़ की कमाई सिर्फ किसी शो का होस्ट बन कर करे हैं।
चर्चा है कि सलमान ने 'बिग बॉस सीजन-7' के लिए 130 करोड़ रुपये की डील की है। शो से जुड़े सूत्रों की माने तो सलमान को 'बिग बॉस सीजन-7' में प्रति एपिसोड 5 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
इस रियिलिटी शो के कुल 26 एपिसोड में सलमान नजर आएंगे। ऐसे में उन्हें मिलने वाली कुल राशि होगी 130 करोड़ रुपये हो जाएगी। इससे पहले सीजन-6 में उन्हें प्रति एपिसोड करीब पौने दो करोड़ रुपये दिए किए गए थे।
माना यह भी जा रहा है कि बॉलीवुड के किसी स्टार को बतौर होस्ट इतने राशि कभी नहीं मिली है। इससे पहले आमिर खान को 'सत्यमेव जयते' के प्रति एपिसोड लगभग 3 करोड़ रुपये, 'केबीसी' के लिए अमिताभ बच्चन को प्रति एपिसोड 2 करोड़ रुपये, शाहरूख खान दो करोड़ रुपये (जोर का झटका), ऋतिक रोशन दो करोड़ (जस्ट डांस) और अक्षय कुमार को 1.75 करोड़ रुपये (खतरों के खिलाड़ी) के लिए पहले मिले हैं।