फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए पूनम पांडेय की 'नशा' ने कितने कमाए?

Tue, 30 Jul 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं की मिलाकर 12 फिल्में रिलीज हुई थीं। फिल्में ज्यादा होने का असर इन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकडों पर भी पड़ा है। रिलीज हुई कोई भी फिल्म पांच करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पायी है।
विज्ञापन


पूनम पांडेय की चर्चित फिल्म 'नशा' के अलावा चार दूसरी फिल्में इस शुक्रवार रिलीज हुई थी। रिलीज हुई इन सभी फिल्मों में सबसे अच्छा कारोबार बजाते रहो ने किया है। दूसरे नंबर पूनम पांडेय की फिल्म नशा रही है।

तुषार कपूर, रणवीर शौरी, विनय पाठक और रवि किशन की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'बजाते रहो' ने औसत कमाई की है। पहले तीन दिनों में यह फिल्म 4 करोड़ 75 लाख रूपए कमाने में सफल रही।
विज्ञापन


अमित सक्सेना निर्देशित पूनम पांडेय की चर्चित फिल्म 'नशा' को भी औसत सफलता ही मिली है। यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में सिर्फ तीन करोड़ ही कमा पायी है। लेकिन फिल्म के कम बजट को देखते हुए इस फिल्म को फ्लॉप नहीं कहा जा सकता।

प्रतीक बब्बर और अम्यारा दस्तूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'इशक' भी सफल नहीं रहीं। यह फिल्म सिर्फ तीन करोड़ रूपए ही कमा सकी है। चूंकि फिल्म का बजट ज्यादा था इसलिए इसे देखते हुए 'इशक' को फ्लॉप कहा जा सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें