फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला सुनकर रोए सलमान, मां की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई की अदालत ने 13 साल पुराने 'हिट एंड रन' मामले में सलमान खान को दोषी ठहरा दिया है। फैसला सुनते ही उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री कोर्ट परिसर में ही रोने लगीं। पीटीआई की खबर के मुताबिक फैसला सुनने के बाद खुद सलमान खान भी रो पड़े।
विज्ञापन


वहीं एएनआई के मुताबिक सलमान को दोषी करार दिए जाने की खबर सुनकर घर पर उनकी मां की तबीयत बिगड़ गई।

सलमान खान को 2002 के केस में सभी आरोपों के तहत दोषी करार दिया गया है। इसमें गैरइरातन हत्या समेत सभी आरोपों के लिए उन्हें 10 साल तक की सजा हो सकती है। इस फैसले से सलमान के करोड़ों चाहनेवालों में मातम की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

क्या हुआ था उस रात

मामले के गवाहों के मुताबिक 28 सितंबर 2002 की रात सलामान खान शराब पीकर गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान बांद्रा इलाके में एक बेकरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों पर सलमान की टोयोटा लैंड क्रूजर कार चढ़ गई थी।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई थी और चार घायल हुए थे। इस मामले में सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया गया। अगली सुबह उन्हें गिरफ्तार किया गया और पुलिस स्टेशन से ही जमानत हो गई। लेकिन अब उन्हें दोषी करार दे दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें