फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: अभिनेता सलमान खान ने जिम से शेयर की फोटो, फैंस बोले- टाइगर इज बैक...

Wed, 02 Feb 2022 01:26 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी टाइगर सीरीज की आगामी तीसरी किस्त की शूटिंग के लिए ट्रैक पर वापस आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक साइड से क्लिक की गई तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जिम में पसीना बहाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान अपनी टाइगर सीरीज की आगामी तीसरी किस्त की शूटिंग के लिए ट्रैक पर वापस आ रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैक साइड से क्लिक की गई तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में सलमान खान की पीठ की मांसपेशियां पूरी तरह से दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है  "वापस आना।"

विज्ञापन


इस तस्वीर पर सलमान खान के फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।  एक यूजर ने सलमान खान की इस तस्वीर पर लिखा "सुल्तान वापस आ गया है।" जबकि एक ने कई दिल इमोजी जोड़ते हुए लिखा कि वह सलमान खान को प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "टाइगर इज बैक"। इतना ही नहीं सलमान खान की इस जिम की तस्वीर से प्रेरित होकर उनके एक प्रशंसक ने उन्हें "असली फिटनेस आइकन" बताया। गौरतलब है कि सलमान खान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। हालांकि वह नियमित पोस्ट शेयर नहीं करते हैं। लेकिन उनके फैंस को उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। गौरतलब है कि इस वक्त सलमान खान टाइगर सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म की पहली दो सीरीज हिट रही हैं। टाइगर 3 का भी फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें सलमान के साथ कटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। यह भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो भी होगा। यह भी कहा जा रहा है कि सलमान और कटरीना अगले हफ्ते मुंबई में टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू करेंगे और इस महीने के अंत में एक शेड्यूल के लिए दिल्ली की यात्रा करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें