फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Dayal Death: अमिताभ दयाल का निधन, फिल्म 'कगार' में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ आ चुके हैं नजर

Wed, 02 Feb 2022 12:57 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ दयाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

'कगार: लाइफ ऑन द एज' जैसी फिल्मों में दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले अमिताभ दयाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि 2 फरवरी, 2022 को तड़के साढ़े चार बजे उन्होंने इस दुनिया का अलविदा कह दिया।

विज्ञापन

परिवार के सदस्यों का कर रहे हैं इंतजार
उनकी पत्नी और फिल्म निर्माता मृणालिनी पाटिली ने जानकारी दी है कि “दिवंगत अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा। अमिताभ का परिवार छत्तीसगढ़ से है इसलिए अंतिम संस्कार से पहले उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार किया जा रहा है।"

कुछ दिन पहले शेयर की थी यह पोस्ट
तीन दिन पहले अमिताभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, "कभी हार मत मानो...भगवान आपको बेहतरीन चीजें देने के लिए इंतजार कर रहे हैं, लड़ते रहो। सभी से प्यार करो।.
विज्ञापन


विज्ञापन


कौन है अमिताभ दयाल?
अमिताभ दयाल को कागार: लाइफ ऑन द एज (2003), रंगदारी (2012), अमिताभ बच्चन की विरुध (2005), पी. आकाश की दिल्लगी... ये दिल्लगी (2005) और धुआं (2013) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दिवंगत अभिनेता के परिवार में उनकी बेटी और पत्नी मृणालिनी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें