बीते दिन ही खबर आई थी कि सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान आपत्तिजनक सीन्स को लेकर विवादों के घेरे में है। जी हां, बुंदेलखंड सीमा में स्थित चित्रकूट के एक व्यक्ति ने इस फिल्म के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी।
लेकिन अब खबर आ रही है कि विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के एक समूह ने ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
समूह ने नारेबाजी करते हुए फिल्म का शीर्षक बदलने की मांग की, क्योंकि इससे हिन्दू भावनाएं आहत हो रही हैं। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म का शीषर्क ना बदलने पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने और फिल्म का प्रदर्शन रोकने की धमकी भी दी है।