फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियालिटी शो के इस प्रतिभागी पर सनी लियोनी ने लगाया शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीवी के रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 8' के सेट से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां सनी लियोनी ने मेकर्स से एक प्रतिभागी की हरकतों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। मिड डे के मुताबिक सनी लियोनी शो को होस्ट कर रही हैं। उन्हें सभी प्रतिभागियों से ढेर सारी बातें करनी होती हैं।
विज्ञापन


इसी बीच एक प्रतिभागी ऐसा है, जो सनी लियोनी को प्रभावित करने में लगा है। इसके लिए वो लगातार प्रयास कर रहा है। और तरीके तौर पर उसने अश्लील टिप्पणियों को चुना है। यही नहीं वो लगातार सनी लियोनी को शरारती चुटकुले सुनाते रहता है।

सूत्रों के मुताबिक प्रतिभागी एक दफे सनी लियोनी को गलत ढंग से छूने की कोशिश की। शुरुआत में सनी ने इस पर कोई नहीं दी। इससे प्रतिभागी मन और बढ़ गया। जब बात आगे बढ़ने लगी तो सनी लियोनी परेशान हो गईं और उन्होंने शो मेकर्स से उसकी शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी की शिकायत का क्या हुआ असर

सनी‌ लियोनी की शिकायत के बाद प्रोडक्शन अधिकारियों ने भी प्रतिभागी को समझाया कि वो थोडा ढंग से रहें। खबर के मुताबिक शूटिंग के दौरान उनके पति डेनियल वेबर मौजूद रहते हैं। ऐसे में उनके साथ बदतमीजी नहीं कर सकता।

प्रतिभागी मौके की तलाश में रहता है, जैसे ही उनके पति इधर-उधर होते हैं वो सनी के पास आ जाता है। वो प्रतिभागी है, पारस। गौरतलब है कि वह इस शो के सातवें संस्करण के वीजेता भी रहे हैं। लेकिन इस बार उनकी हरकतें हैं कि शो मेकर्स से गुजारिश उन्हें लॉन्च के मौके पर न बुलाने के फिराक में हैं।

हालांकि मामले को पारस ने सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने सनी को लेकर कोई ‌टिप्पणी नहीं की है। सा‌थ उन्होंने यह भी कहा कि सनी का व्यक्तित्व ऐसा की आसपास के लोग उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। मगर उन्होंने सनी के करीब जाने की कोशिश नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें