फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज बड़ाजात्या के साथ फिर काम करेंगे सलमान

Mon, 27 May 2013 09:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान एक बार फिर से सूरज बड़ाताज्या के साथ काम करने जा रहे हैं। वह उनके साथ पहले भी 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं।
विज्ञापन


सलमान खान बड़े परदे की तरह ही निजी जीवन में भी एक बार जब कमिटमेंट कर देते हैं, तो फिर पीछे नहीं हटते। उन्होंने सूरज बडज़ात्या से कमिट किया था कि वे हर हालत में उनकी नई फिल्म में काम करेंगे, सो अब वे वादा निभाने जा रहे हैं।

दरअसल कुछ समय पहले सूरज ने सल्लू को तब अपनी फिल्म में काम करने का प्रस्ताव दिया, जब उनके पास तारीखों का टोटा है। आगामी तीन साल तक उनकी डायरी खाली नहीं है। लेकिन सल्लू अपने मेंटर डायरेक्टर को भला कैसे इनकार कर सकते थे?
विज्ञापन


उन्होंने सूरज को भरोसा दिलाया कि वे राजश्री बैनर की फिल्म के लिए कुछ भी कर सकते हैं। अब सुनने में आ रहा है कि सलमान ने अपना वादा निभा दिया है और बोनी कपूर को मैनेज कर लिया है।

बोनी सलमान के साथ 'नो एंट्री' की सीक्वल बनाने जा रहे थे। सलमान ने बोनी से कह दिया है कि वे उनकी फिल्म आगे बढ़ा रहे हैं और सूरज की फिल्म में पहले काम करना चाहते हैं। अब बोनी का क्या बस कि वे इतने बड़े स्टार से कुछ कहें।

उनको मजबूरी में सलमान की बात माननी पड़ी है। सब जानते ही हैं कि सलमान और राजश्री बैनर के क्या रिश्ते हैं। 'मैंने प्यार किया', 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ साथ हैं' जैसी फिल्में वे इस बैनर के साथ कर चुके हैं। इनमें शुरू की दो फिल्में तो फिल्म इतिहास में कालजयी वाला दर्जा पा चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें