'कॉफी विद करण' में सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान को करण पर शक?
इसी प्रोमो में आगे सलमान खान, करण से एक सवाल पूछते हैं कि क्या करण यह झूठ बोल रहे हैं कि यह उनका आखिरी सीजन है? ताकि सभी सेलेब्स उनके शो में शामिल होने राजी हो जाए। इसके जवाब में करण कहते हैं कि सच में यह उनका आखिरी सीजन ही है।
इसके बाद सलमान ने उनसे कहा- करण, तुस्सी ना जाओ।
वहीं आगे करण ने जब सलमान से पूछा कि आपने हाल ही में ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर पर बात की है। तो इसके जवाब में सलमान ने कहा, 'फोन में कैमरा जिस शख्स ने बनाया है, वो अगर कहीं मुझे मिल गया ना तो...।'
कल जारी हुआ था पहला वीडियो
इससे पहले सोमवार को मेकर्स ने नौवें सीजन का पहला प्रोमो वीडियो जारी किया था, जिसमें सलमान खान की पहली झलक मिली थी। इसमें भाईजान कहते दिखे थे, '...तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण'। इसके बाद करण जौहर कहते हैं कि 14 अक्तूबर को हमारे साथ देखिए 'कॉफी विद करण'।