फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों खानों में नंबर 1 कौन? सलमान ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान के काफी प्रशंसक फर्जी नाम से अकाउंट चला रहे हैं। जिससे सलमान को परेशानी है। फर्जी नाम से चल रहे इन अकाउंट से काफी गाली-गलौच और भद्दे कमेंट होते हैं।
विज्ञापन


दरअसल सलमान को तो कोई भद्दा कमेंट नहीं करता है लेकिन उनके पक्ष में दूसरे कलाकारों के खिलाफ काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल होता है। उनके प्रशंसक ऐसा सलमान के लिए हमदर्दी दिखाने के लिए करते हैं।

प्रशंसको की इसी हरकत से सलमान खान आजकल नाराज हैं और उन्होने कड़े तेवर दिखाते हुए प्रशंसको से ऐसा ना करने को कहा है।
विज्ञापन

सलमान ने पूछा, आपमें से कितने हैं फर्जी पहचान के साथ

सलमान ने ट्विट किया है कि जो अपनी पहचान छिपा रहा है वो कोई प्रशंसक नहीं है। उन्होने प्रशंसकों से पूछा भी है आपमें से कितने फर्जी आईडी के साथ हैं और क्यों?

पिछले दिनों सलमान को कोर्ट द्वारा सजा दिये जाने पर प्रशंसको ने उनके हक में काफी अभियान चलाए थे। इस दौरान कई सोशल साइटस पर सलमान का विरोध करने पर उनके उनके प्रशंसक खराब भाषा का इस्तेमाल भी करने लगते थे।

पिछले दिनों कई फिल्म स्टार फर्जी अकाउंट और खराब कमेंट से परेशान रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बत्तन और कंगना रनौत ने भी अपने नाम से कई ट्विटर और फेसबुक अकाउंट चलाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें